पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य करेंगे फोन और छेड़छाड़ करने वालों को दबोचने पहुंच जाएगी पुलिस

प्राचार्य करेंगे फोन और छेड़छाड़ करने वालों को दबोचने पहुंच जाएगी पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. गल्र्स कॉलेजों के बाहर छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं होगी। शासन के निर्देश पर अब प्राचार्य भी इस मामले में सख्त हो गए हैं। तय किया गया है कि प्राचार्य सीधे फोन करेंगे और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी।
दरअसल गल्र्स कॉलेजों के बाहर छेड़छाड़ की घटनाएं होती है। कई बार पुलिस की लापरवाही भी इसका कारण बनती है। उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि प्राचार्यों को ऐसे मामलों में गंभीरता बरतते हुए कॉलेज परिसर तथा बाहर राउंड लगाकर स्थिति पर नजर रखना चाहिए।खासकर कॉलेज लगने और छूटने के समय इस पर खास ध्यान देना चाहिए। ऐसे में प्राचार्य अब सीधे कंट्रोल रूम पर सूचना देंगे ताकि पुलिस मामले की गंभीरता समझकर तत्काल मौके पर पहुंचे।
दरअसल इंदौर में ही क्लॉथ मार्केट गल्र्स कॉलेज, गुजराती गल्र्स कॉलेज, ओल्ड जीडीसी, न्यू जीडीसी और सुगनीदेवी कॉलेज के बाहर खासी भीड़-भाड़ रहती है। इस दौरान छात्राओं को खासी दिक्कतें आती हैं।अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. नरेंद्र धाकड़ के अनुसार प्राचार्यों को ऐसे मामले में गंभीरता दिखाना चाहिए। ताकि इस तरह की स्थिति में सुधार हो सके।