पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. विजय नगर आरटीओ में 9 दिन बाद शुक्रवार को दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेटें आ गई। शनिवार से इन्हें वाहनों में लगाने का काम शुरु किया जाएगा। साथ ही दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेट के लिए रसीद काटने का काम भी शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली उत्सव लिंक कंपनी के स्थानीय ऑफिस में दो पहिया वाहनों की पीछे की नंबर प्लेट का स्टाक खत्म हो गया था। इसके कारण 15 जनवरी से दो पहिया वाहनों में नंबर प्लेट लगने का काम बंद कर दिया गया था। साथ ही इनका शुल्क भी जमा नहीं किया जा रहा था। इसके कारण रोजाना सैकड़ों लोग परेशान हो रहे थे। इसके चलते आरटीओ ने कंपनी को नोटिस भी जारी किए थे। शुक्रवार सुबह कंपनी के पास करीब 11 हजार प्लेटें आ गई। इसके चलते कंपनी शनिवार से दोबारा वाहनों में प्लेटें लगाने और शुल्क जमा कर रसीद काटने का काम शुरू करेगी। एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि शनिवार को 15,16 और 17 जनवरी को जिन लोगों को नंबर प्लेट लगवाने का समय दिया गया था उनके वाहनों में प्लेटें लगाई जाएंगी। इसके लिए इन वाहन मालिकों को फोन और एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जा रही है। वहीं शनिवार को जो रसीदें काटी जाएंगी, उन वाहनों में 29 जनवरी को प्लेटें लगाई जाएंगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.