पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 अपराधियों को किया जिलाबदर

5 अपराधियों को किया जिलाबदर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी है। इस सिलसिले में 5 अपराधियों को जिलाबदर किया गया है।
अपर जिला दण्डाधिकारी आलोक कुमार सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार जिन अपराधियों को जिलाबदर किया गया है, उनमें एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा निवासी सिद्धु उर्फ शाहदाब पिता मोहम्मद निजाम उर्फ बबलू, देवनगर निवासी राहुल पिता छोटेलाल बौरासी तथा विकास नगर निवासी कालू उर्फ छोटू पिता शंकरलाल, सेन्ट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुरा निवासी इम्तियाज उर्फ इम्तू पिता आयाज मंसूरी शामिल है। इसी तरह अपर जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार महू थाना क्षेत्र के टाल मोहल्ला निवासी मोहम्मद नासिर पिता मोहम्मद सलीम को जिलाबदर किया गया है। इन्हें इंदौर जिले सहित इससे लगे उज्जैन,देवास, धार, खरगोन एवं खंडवा जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया गया है।