पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक कॉल पर सैटल हो सकेगा क्लेम

एक कॉल पर सैटल हो सकेगा क्लेम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। पीएफ विभाग ने शुक्रवार को एक हेल्प लाईन सेवा शुरू की है। इससे लोगों को एक कॉल पर ही उनके क्लेम का सैटलमेंट किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कुल 12 कर्मचारियों को इस काम में लगाया है, ताकि कोई भी व्यक्ति खाली हाथ विभाग से नहीं लौट सके।


अभी तक जहां लोगों को पीएफ से संबंधित अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पीएफ के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्हें इससे निजात मिलेगी। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए विभाग ने एक अलग से सेल बनाकर इसमें 12 कर्मचारियों को नियुक्त किया है। प्रदेश के पीएफ आयुक्त अजय मेहरा और ग्रेड-2 कमिश्नर गजाला अली खान, सीआई थॉमस कुट्टी, धीरज गुप्ता, पीसी गुप्ता, रिजवानुद्दीन, डीके मल्होत्रा और अन्य अफसरों की मौजूदगी में इस हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की गई। श्री मेहरा ने हेल्पलाइन सेवा की शुरूआत विभाग के सबसे पुराने कर्मचारी एलआर जूनवाल के हाथों करवाई। देश में अपनी तरह का यह पहला प्रयास है।

ऐसे मिलेगी मदद : ईपीएफ से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए लोगों को विभाग के हेल्प लाईन नंबर 2434413 पर कॉल करना होगा। यहां अपना पीएफ नंबर बताने के बाद लोगों द्वारा चाही गई जानकारी उन्हें तत्काल उपलब्ध हो सकेगी। वहीं क्लेम सैटलमेंट से संबंधित समस्याओं का निदान भी यहां एक कॉल पर हो सकेगा। इसके अलावा लोग अपनी समस्या के संबंध में विभाग को ई-मेल पर (or.indore@epfindia.gov.in) भी कर सकते हैं। यहां से विभाग को मिलने वाली समस्याओं कर्मचारी उन्हें तत्काल कॉल करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।