पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन्हे तेंदुए को लगी ठंड, बचाने के लिए अब लगाई थर्माकोल की शीट

नन्हे तेंदुए को लगी ठंड, बचाने के लिए अब लगाई थर्माकोल की शीट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. चिडिय़ाघर के नन्हे तेंदुए को ठंड लग गई है। तमाम प्रयासों के बाद भी वह ठंड से ठिठुर रहा है। उसे बचाने के लिए प्रबंधन ने उसके पिंजरेनुमा कक्ष में थर्माकोल भी लगा दिया है। इससे उसे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। तीन दिन पहले देवास के जंगलों से बकरी के झुंड के साथ आए डेढ़ माह के इस तेंदुए को वन विभाग की टीम ने चिडिय़ाघर पहुंचा दिया था।दो दिन से तेंदुआ यहीं है। वह दूध पी रहा है लेकिन खाना नहीं खा रहा है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन मां की याद आने के कारण बार-बार मायूस हो रहा है। इतना ही नहीं वह बार-बार मां को याद कर चिल्ला रहा है। चिडिय़ाघर प्रबंधन का कहना है कि वन विभाग की टीम नन्हे तेंदुए की मां मादा तेंदुआ को जंगल में खोज रही है। अगर वह उसे वहां मिल गई तो इसे वापस वहीं छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल उसे चिडिय़ाघर में ही रखा जाएगा।