पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार बनाने में हम निभाएंगे बड़ी भूमिका

सरकार बनाने में हम निभाएंगे बड़ी भूमिका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. सरकार बनाने के लिए युवा सौ फीसदी मतदान करेंगे। यही मिशन और सोच लेकर युवाओं ने सुबह साढ़े ?ग्यारह बजे लाल बाग से रैली शुरू की। यह रैली कलेक्टोरेट तक जाएगी, जहां कलेक्टर आकाश त्रिपाठी उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे और इसकी शपथ दिलाएंगे।आज मौका राष्ट्रीय मतदाता दिवस का है। इस अवसर पर पूरे देश में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रैली में युवा बोले कि अब अगली सरकार बनाने में हमारी भूमिका सबसे प्रमुख होगी। मतदाताओं में हमारा प्रतिशत 33 फीसदी है, जिस ओर हम चले जाएंगे, सरकार उसी की होगी। वहीं मतदाता दिवस के अवसर पर जिले का चार चुनाव अधिकारियों को उत्कृष्ट काम करने के लिए भोपाल में आज सम्मानित किया जा रहा है। राज्यपाल रामनरेश यादव अपने हाथों से एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत आशीष सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शरद श्रोत्रीय, नोडल अधिकारी आरके पाण्डे और निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिवल्लभ महेश्वरी को पुरस्कार दिए जाएंगे।