पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. हफ्तावसूली के लिए आए गुंडे ने खजराना में व्यापारी और मैजिक चालकों को धमकाया तो लोग उसके खिलाफ एकजुट हो गए। लोगों की एकजुटता देख गुंडे को मौके से भागना पड़ गया। वहीं पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने एक बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया।
घटना खजराना के अशरफी नगर की है। यहां कुख्यात गुंडे भय्यू सुरीला उर्फ एहसान पिता अनवर (25) ने तीन साथियों के साथ व्यापारियों को हफ्ता वसूली के लिए धमकाया। जब गुंडे के खिलाफ इलाके के लोग एकजुट हुए तो उसे दुम दबाकर भागना पड़ गया। लोगों ने गुंडे की सूचना खजराना पुलिस को दी तो टीआई सीबी सिंह की टीम ने इलाके में घेराबंदी करवा दी। कई घंटों की मशक्कत के बाद गुंडे भय्यू सुरीला का एक साथी अमजद अली पुलिस के हाथ लग गया। उससे एक बड़ा चाकू भी बरामद हुआ है। टीआई ने बताया गुंडा भय्यू सुरीला 15 दिन पहले ही जेल से छुटा है, उस पर
15 से ज्यादा आपराधिक मामले हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.