पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. कैफे, रेस्टोरेंट और होटलों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले संचालकों को पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि वो युवा-प्रेमी युगलों को हट और केबिन बनाकर अपने होटल व रेस्टोरेंट में एकांत उपलब्ध ना करवाएं, यदि ऐसे स्थानों पर कोई घटना हुई तो पुलिस संचालक को भी आरोपी बनाएगी। शनिवार को बाणगंगा, अन्नपूर्णा, एमआईजी, भंवरकुआ पुलिस ने ऐसे 2 दर्जन से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी और कई होटल संचालकों को नोटिस भी थमा दिए।
डीआईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि हम ऐसे सभी होटल, रेस्टोरेंट और कैफे संचालकों को नोटिस भेज रहे हैं जहां खुद के क्लोज्ड केबिन, हट और डिविजन बने हैं जहां प्रेमी जोड़ों को रुपए लेकर एकांत स्थान उपलब्ध करवाया जाता है। बीते दिनों शहर में हुए अपराधों को लेकर पुलिस ने ये कदम उठाया है। अब यदि किसी स्थान पर छेड़छाड़, रेप की घटना हुई तो उसके मालिक को भी सह आरोपी मानकर काम किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.