पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चा गैंग कर रही है कारों से बेग उड़ाने की वारदातें

बच्चा गैंग कर रही है कारों से बेग उड़ाने की वारदातें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. विजय नगर इलाके में बीसीएम हाइट्स के सामने खड़ी दो कारों से बेग उड़ाने में बच्चा गैंग का हाथ है। पुलिस अब बच्चा गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने खुलासा किया है कि दो दिन पहले बीसीएम हाइट्स में जो वारदातें हुई उसमें ब"बच्चा गैंग ने ही वारदात को अंजाम दिया है। ये गैंग पार्किंग में भीख मांगकर कारों की रैकी कर कांच फोड़कर बेग उड़ाती है।
विजय नगर पुलिस के अनुसार वारदात दो दिन पहले बीसीएम हाइट्स के बाहर संजीवनी देसाई पति संताराम (42), ओशियन पार्क निपानिया और रिचा पिता दिलीप कुमार मिश्रा(25), तुलसी नगर की कार से बेग व लेपटॉप चोरी हुआ था। संजीवनी देसाई ने बताया वे बीसीएम हाइट्स में रिलायंस फ्रेश में खरीदी के लिए आई थी तभी कार का पीछे का कांच फोड़कर कोई सीट पर रखा लेपटॉप चुरा ले गए, वहीं रिचा मिश्रा ने बताया वह दोस्त करण के साथ बीसीएम हाइट्स के बाहर चाट खा रही 20 मिनट बाद कार के पास पहुंची तो पीछे की सीट का कांच फूटा था और कार से बेग चोरी चला गया था। रिचा ने बताया बेग में पासपोर्ट, लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड व चाबियां थी। विजय नगर पुलिस बिल्डिंग में लगे कैमरों के फुटेज खंगाले तो दोनों कारों के आसपास उसे ब"ो नजर आए हैं पुलिस के अनुसार ब"बच्चा गैंग द्वारा ये वारदात की गई है। अब पुलिस फुटेज के प्रिंट्स निकालकर ब"बच्चों की तलाश में जुटी है।