पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. महिला प्रशिक्षु एसआई को एसपी ईस्ट ओपी त्रिपाठी के रीडर ने ही कॉल लगाकर अमर्यादित बातें की और गोली मारने की धमकी दी। इसका खुलासा शनिवार को डीआईजी के सामने पेश हुई रिपोर्ट में हुआ। डीआईजी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया मामले में रीडर आलोक तिवारी को दोषी पाया गया है।
डीआईजी राकेश गुप्ता, एसपी ओपी त्रिपाठी ने जांच रिपोर्ट का परीक्षण किया। इसमें बताया गया है कि आलोक की और महिला एसआई की लगातार बात होती थी और एसएमएस का आदान-प्रदान भी हुआ है। आलोक ने गोली मारने की बात कही थी। इस आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। कार्रवाई क्या होगी इसका निर्धारण अधिकारी एडीपीओ से विचार-विमर्श कर करेंगे। महिला एसआई अगर नहीं मानी तो रीडर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। महिला को भी डीआईजी ने बुलाया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.