पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी मार्कशीट घोटाले में आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया

फर्जी मार्कशीट घोटाले में आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. फर्जी मार्कशीट घोटाले की जांच में क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर शिक्षक, खजराना के स्कूल संचालक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी का नाम 1996 में भंवरकुआं क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में भी आया था। शनिवार को आरोपियों को कनाडिय़ा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
एएसपी क्राइम देवेंद्र पाटीदार ने बताया पुलिस ने आलोकनगर स्थित फ्लैट से आरोपी आफताब और दुबई से आए उसके चचेरे भाई अथर को गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 31 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को खजराना के राजिक, शमी, साहब, प्रवीण, प्रफुल्ल, राजेश, अभिषेक और ग्वालियर स्थित सांई बाबा ट्रेनिंग सेंटर के में शिक्षक ब्रजवल्लभ माहेश्वरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ ब्रजवल्लभ के पास ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से संचालित होने वाले सभी कोर्स बीएससी, बीकॉम, एमबीए सहित सभी की फर्जी मार्कशीट व डिग्रियां बनवाने का काम था। गिरोह माहेश्वरी को इंदौर से इनपुट भेजते थे और वहां से मार्कशीट बनकर आ जाती थी।