पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. कॉल सेंटर में कार्यरत युवती के साथ गैंगरेप के मामले में एमआईजी पुलिस ने उक्त रेस्त्रां के संचालक को भी आरोपी मान लिया है। शनिवार को पुलिस फिर उस हट पर गई और संचालक के साथी को हिरासत में ले लिया। उससे संचालक के बारे में पूछताछ की जा रही है।
कॉल सेंटर में कार्यरत एक युवती की रिपोर्ट पर पिछले दिनों पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया था। परदेशीपुरा क्षेत्र की युवती को आरोपी नितिन और नाबालिग साथी एमआर-10 टोल नाके के पास शाइन-7 हट रेस्त्रां ले गए थे। यहां नाबालिग और एक अन्य युवक हितेंद्र ने युवती से हट में गैंगरेप किया था। शुक्रवार को एमआईजी टीआई कमल जैन, एसआई एनके श्रीवास व महिला पुलिस के साथ युवती को लेकर मौके पर पहुंची। यहां पिछले कुछ दिनों से ताला लगा हुआ था। यहां पर संतोष चौहान मिले। उन्होंने पुलिस को बताया यह जगह चंद्रशेखर पटेल की है, जिसे राजकुमार ठाकुर ने किराए पर लिया था। टीआई ने संतोष को बताया मामले में पुलिस को राजकुमार ठाकुर से पूछताछ करनी है। संतोष ने कहा घटना के बाद से राजकुमार गांव चला गया है और उसका मोबाइल भी बंद है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.