पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. शहर के पश्चिम क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर आने वाली कालोनी अंबिकापुरी एक्सटेंशन में शनिवार दोपहर को हाई वॉल्टेज के कारण कई घरों में बिजली उपकरण जल गए या फॉल्ट हो गए। रहवासी गिरीश दुसाने, किशनलाल सेन, दिनेश वर्मा, अजय कुमार आर्य, पवन मित्तल और सूरजसिंह पंवार के यहां एक भी नुकसान हुआ है। रहवासियों ने बताया अचानक वॉल्टेज 400 हुआ और स्पार्किंग हुई। कहीं टी.वी., ट्यूबलाइट तो कहीं पंखे और फ्रीज जल गए। हमने बिजली कंपनी के क्षेत्रिय कार्यालय भी शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। शाम को क्षेत्र में बिजली चालू हो सकी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.