पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुदी हुई सड़कों पर अचानक बारिश से शुरू हुई परेशानी

खुदी हुई सड़कों पर अचानक बारिश से शुरू हुई परेशानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. शहर में हो रही बिन मौसम बरसात से कई क्षेत्रों में परेशानी बढ़ गई है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां सड़कों का निर्माण हो रहा है। कालोनी-मोहल्लों में तो निर्माण कार्यों के कारण कीचड़ और अन्य परेशानियों है ही कई बड़ी सड़कों पर भी अधूरे निर्माण और बाधाएं पूरी तरह न हटने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। कई सड़कों पर निर्माण कार्य के चलते कच्चे रास्ते ही रह गए थे, वहां भी वाहन चालक फंसते रहे। केशरबाग, मरीमाता से बाणगंगा रोड, कनाडिय़ा और पालदा क्षेत्र में इस तरह की परेशानी ज्यादा नजर आई।