पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. एक ही जगह पर हार्ले डेविडसन जैसी मस्क्युलर बाइक को एक टायर पर खड़ा करना। लगातार एक्सिलरेट करना। शेर की दहाड़ जैसी आवाज में फर्राटे भरती हार्ले की रफ्तार इतनी बढ़ाना की टायर से चिंगारियां निकलने लगें, धुआं उठने लगे और टायर जलने लगे। गोआ में पिछले तीन सालों से हो रहे इंडिया बाइक वीक में टायर बर्न नाम का यह स्टंट राइडर के जुनून, साहस और काबिलियत को परखने के लिए हो रहा है। इस बार इस स्टंट में शहर के राइडर देवेंद्र शर्मा ने जीत दर्ज की है। इस वीक में देशभर से आने वाले 900 हार्ले राइडर्स में से लाउडेस्ट बाइक ऑफ द ईयर का खिताब उन्होंने अपने और शहर के नाम किया है। उन्होंने बाइक एक्सिलरेट करते हुए 120 डेसिबल का साउंड जनरेट किया।
आगे की स्लाइड पर क्लिककर पढि़ए पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.