पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. कमल नगर (राऊ)में रहने वाली 8 साल की बच्ची की सोमवार सुबह मौत हो गई।वह घर में खाना बना रही थी। स्टोव पर खाना बनाने के दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई। गंभीर हालत में उसे एमवायएच में भर्ती किया था, जहां उसकी मौत हो गई।
राजेंद्रनगर पुलिस के अनुसार मुस्कान पिता मांगीलाल (8)निवासी कमल नगर राऊ की सोमवार सुबह मौत हो गई।घटना 8 जनवरी को हुई। मुस्कान के पिता ड्रायवर है। बच्ची अपने लिए स्टोव पर खाना बना रही थी।इस दौरान वह आग की चपेट में आ गई।जैसे-तैसे लोगों ने आग बुझाई और उसे जली हालत में एमवायएच ले गए।एमवायएच प्रबंधन के मुताबिक मुस्कान 58 प्रतिशत जल गई थी।कई दिनों से उसका इलाज जल रहा था, लेकिन बच्ची की जान नहीं बच सकी।सोमवार सुबह मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने राजेंद्रनगर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस 11 बजे एमवायएच पहुंची।जहां परिवार के बयान लिए जा रहे है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मुस्कान घर में सबसे छोटी थी, उसके दो बड़े भाई हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.