पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. इंदौर विकास प्राधिकरण अगले पांच साल में जो 30 हजार आवास बनाएगा उसमें आम आदमी को तो नए आवास उपलब्ध करवाएगा ही, इन स्कीमों या आसपास बने झुग्गीवासियों को भी नए फ्लैट में बसाएगा। दो दिन पहले आईडीए अफसरों ने जो मशक्कत जमीन ढूंढने की थी, उसमें स्कीम वार कहां, कितने फ्लैट किस श्रेणी के बनेंगे, यह तय हो चुका है। साथ ही जमीन की नपती भी हो चुकी है। आईडीए चेयरमेन शंकर लालवानी के मुताबिक एलआईजी श्रेणी के अलावा ईडब्ल्यूएस के फ्लैट उन लोगों के लिए बनाए जाएंगे, जिन्हें विस्थापित करना है। फिलहाल 1300 से ज्यादा फ्लैट के लिए अब तक गणना और जमीन तलाशी जा चुकी है। अलग-अलग योजनाओं में कार्यपालन यंत्रियों की नियुक्ति भी हो चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.