पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में बिजली का काम कर वक्त करंट लगने से युवक की मौत

घर में बिजली का काम कर वक्त करंट लगने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। खुद के घर में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।वह बिजली के तार जोड़ रहे थे।तभी उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से उन्हें गंभीर हालत में एमवायएच में भर्ती किया।जहां उनकी मौत हो गई।


आजाद नगर पुलिस के अनुसार रफीक (50)निवासी आजाद नगर की करंट लगने से मौत हो गई।26 जनवरी की दोपहर वह घर में बिजली के तार जोड़ रहा था।तभी उसे जोरदार करंट लग गया।करंट लगने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।गंभीर हालत में पड़ोसी नवशाद उसे लेकर एमवायएच पहुंचा।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है वह घर में अकेला रहता था।सूचना पर सोमवार सुबह 11.30 बजे आजाद नगर पुलिस एमवायएच उसका पोस्टमार्टम करना पहुंची। पुलिस उसके परिवार के संपर्क करने की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस घटना कैसे हुई इसका पता लगा रही है। आजाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।