पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी की परीक्षा में फिर हाथ आया नकलची, जूते में छिपा रखी थी चिट

पीजी की परीक्षा में फिर हाथ आया नकलची, जूते में छिपा रखी थी चिट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की पीजी की परीक्षा में फिर एक नकलची हाथ गया। सोमवार को परीक्षा के दौरान छात्र को पकड़ा। वह जूते में चिट छिपाकर लाया था। जब टीम की नजर उस पर पड़ी तो वह घबरा गया। टीम ने उसकी तलाशी ली तो चिट दिख गई। उसका प्रकरण बनाया गया। इससे पहले भी पीजी की परीक्षा एक नकलची हाथ आ चुका है। एमकॉम, एमए और एमएससी की यह परीक्षाएं 24 जनवरी से ही आरंभ हुई है।
पुराने नकलचियों पर कार्रवाई, जवाब मांगा : इधर, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बीकॉम,बीए और बीएससी पहले सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए छात्रों से अब नोटिस देकर जवाब मांगा है। उनसे पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ नकल मामले में कार्रवाई की जाए। क्यों न उनकी पूरे सेमेस्टर या पूरे साल की परीक्षा निरस्त कर दी जाए। जिन छात्रों का जवाब संतोषजनक होगा, उनके प्रकरण में कमेटी माफी दे सकेगी। लेकिन जिनका जवाब असंतोषजनक होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।