पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. महिला से हुई लूट की वारदात में सोमवार सुबह राजेंद्र नगर पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। पुलिस को शक है कि बदमाश अकेली महिलाओं से पर्स लूटने की वारदात को अंजाम देते हैं।
टीआई कमलेश शर्मा ने बताया शनिवार को केट रोड पर पीथमपुर की निजी कंपनी में काम करने वाली पूजा पति जगदीश शर्मा (36), रूप वर्षा अपार्टमेंट धनवंत रि नगर के साथ लूट की घटना हुई थी। घटना के बाद पूजा को बदमाशों के फोटो दिखाए थे। कुछ संदिग्धों की ओर उसने इशारा किया था। पुलिस ने जांच के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, पूजा ने बताया वह पीथमपुर से ड्यूटी के बाद लौट रही थी। बस छूट जाने से वह कंपनी में ही काम करने वाले सहकर्मी संदीप सोलंकी के साथ बाइक पर आ रही थी। केट रोड पर परमाणु नगर के सामने बिना नंबर की बाइक पर आए बदमाश ने कंधे पर टंगा बैग झपट लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.