पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। सुदामानगर में महिला से लूट करने और नकली पुलिस बनकर वारदात करने वाले बदमाशों की तलाश में भुसावल पहुंची पुलिस सोमवार को खाली हाथ लौटी आई। पुलिस को बदमाशों का घर तो मिला लेकिन बदमाश नहीं। अब अफसर बदमाशों की तलाश के लिए तकनीकी इनवेस्टीगेशन में जुट गए हैं।
अन्नपूर्णा टीआई नागेंद्र सिंह बैस ने बताया 21 जनवरी को सुदामानगर डी सेक्टर में नासिक से आई मीना डीडवानी के साथ बाइक से आए चार बदमाशों ने मंगलसूत्र लूटा था। बदमाश लूट के बाद भाग रहे थे तो परिवार के युवाओं ने उसके एक साथी को पीछा कर पकड़ लिया था। पकड़ाए बदमाश सादिक अली से पता चला था कि उसके तीन फरार साथी सरवटे बस स्टेंड की होटल में आकर ठहरे थे। सभी राशि रत्न व चश्में बेचने के बहाने इंदौर आते थे और लूट की वारदातें कर भुसावल भाग जाते थे। घटना के बाद इंदौर पुलिस की एक टीम आरोपियों की जानकारी जुटाकर भुसावल पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस की मदद से बदमाशों के घर जाकर तलाशी ली लेकिन पुलिस को पता चला घटना के बाद से ही बदमाश घर नहीं आए हैं। सोमवार को अन्नपूर्णा पुलिस का दल घर लौट आया। टीआई बैस ने बताया बदमाशों की तलाश में तकनीकी इनवेस्टीगेशन चल रहा है। इनसे नकली पुलिस की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.