पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इकोनॉमिक्स में लगी आग महज एक घटना, नहीं होगी किसी पर कार्रवाई

इकोनॉमिक्स में लगी आग महज एक घटना, नहीं होगी किसी पर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इकोनामिक्स में लगी आग के मामले की आंच किसी पर भी नहीं आएगी। जांच रिपोर्ट के बाद अब यूनिवर्सिटी ने तय किया है कि वह किसी पर भी कार्रवाई नहीं करेगी। क्योंकि जांच कमेटी ने जांच में आग को महज एक घटना माना था। इसे किसी की लापरवाही या साजिश नहीं माना गया था। दरअसल आग इकोनामिक्स विभाग के ऑडिटोरियम में उस वक्त लगी थी जब अगले दिन नेक की टीम दौरे पर आने वाली थी। आग 14 जनवरी की रात लगी थी। जबकि नेक की टीम का दौरा 15जनवरी सुबह साढ़े नौ बजे से आरंभ होने वाला था। यही कारण है कि कुलपति ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई थी। फिलहाल कमेटी की रिपोर्ट को देखने के बाद यह निर्णय लिया है।