पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनीमच/सिंगोली। नीमच जिले की सिंगोली तहसील की पंचायत फुसरियां से लगी राजस्थान सीमा की तरफ से एमपी की सीमा में राजस्थान के बोर्ड लगे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा तथा राजस्थान के बिजौलिया थाना व पुलिस चौकी कांस्या का बोर्ड एमपी की सीमा में लगा दिया। मप्र के लोकनिर्माण विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक जिस स्थान पर राजस्थान सीमा प्रारंभ के बोर्ड लगे हैं वहां से आधा किमी तक एमपी की सीमा है।
सिंगोली-तिलस्वां अंतरराज्यीय मार्ग पर तिलस्वां घाट चढ़ते ही राजस्थान सीमा प्रारंभ के दो बोर्ड लगे हैं। एक सार्वजनिक निर्माण विभाग का तो दूसरा पुलिस थाना व चौकी का। मतलब यहां से राजस्थान सीमा शुरू जबकि घाट समाप्त होने के 500 मीटर दूर मप्र लोक निर्माण विभाग ने 1982 में पुलिया बनाई थी। पुलिया से 10-15 मीटर आगे राजस्थान की सीमा है। बोर्ड घाट चढ़ते ही लगा रखा है। मप्र की अंतिम ग्राम पंचायत फुसरिया के लालगंज और माता का खेड़ा के ग्रामीणों की माने तो जब यहां बोर्ड नहीं थे तो सीमा आगे तक थी। अन्य स्थानों पर पहाड़ी, नाले या खाई से दोनों प्रदेशों की सीमा बंटी है। लेकिन रोड के पास दोनों प्रदेशों की शासकीय जमीन होने से सीमांकन का स्पष्ट संकेतक नहीं है। मप्र में वन विभाग की जमीन है वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की जमीन है। दोनों राज्यों के पास सीमा के विभाजन को लेकर स्पष्ट नक्शा नहीं है। पुराने लोगों या ग्रामीणों के बताए आधार पर सीमांकन माना जाता है। इसका फायदा उठाकर राजस्थान ने कुछ साल पहले बोर्ड इधर लाकर गाड़ दिए। मामले के खुलासे के बाद मप्र की टीम ने दस्तावेज और नक्शों से भौगोलिक स्थिति जांची। यही मिलान राजस्थान के पुराने नक्शों से किया तो पता चला राजस्थान मप्र में 20 हजार वर्गमीटर तक घुस आया था। कब्जे को राजस्थान के अधिकारियों ने भी अवैध माना और पीछे हटने की सहमति दी। इसके बाद अधिकारियों ने सीमांकन कर पत्थर लगाए।
आगे की स्लाइड पर क्लिककर पढि़ए सीमा विवाद और प्रशासनिक कार्रवाई...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.