पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइलें भी नहीं देखते विभाग प्रमुख कमिश्नर

फाइलें भी नहीं देखते विभाग प्रमुख- कमिश्नर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. नगर निगम में कनिष्ठ अफसरों और विभाग प्रमुखों के रवैये से निगमायुक्त राकेश सिंह भी परेशान है। हाल ही में जो आदेश उन्होंने निकाला है, उसमें इस बात का खुलासा हुआ है। कमिश्नर से सभी विभाग प्रमुखों और निगम के उपायुक्त, अपर आयुक्त, सिटी इंजीनियरों को एक आदेश जारी किया है। इसमें लिखा है कि विभागीय कार्यों की स्वीकृति के लिए फाइल या केस का विस्तृत अवलोकन भी नहीं किया जाता। सिर्फ आदेशार्थ या अनुमोदनार्थ लिखा जाता है। इस संबंध में पहले भी निर्देश दिए गए थे, बावजूद फाइलों में सुधार नजर नहीं आता। जिन-जिन अधिकारियों की ओर से फाइलें भेजी जाती है, उन सभी का उत्तरदायित्व होगा कि वे फाइलों को ध्यान से देखे और अपना अभिमत भी स्पष्ट लिखे। यदि ऐसा नहीं होता है तो फाइल/नस्ती नहीं ली जाएगी। आयुक्त ने यह निर्देश भी दिए है कि टीप के साथ अधिकारी प्रस्ताव, शासन के निर्देश, निगम परिषद या एमआईसी के संकल्प, नीति निर्णय का उल्लेख भी करे और अपना नाम, दिनांक का भी उल्लेख किया जाए।