पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसा टेस्ट क्रिकेट, वैसा डेविस कप

जैसा टेस्ट क्रिकेट, वैसा डेविस कप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. एक खिलाड़ी के लिए वो क्षण बहुत अहमियत रखता है जब वह अपने देश की टीम की ओर से खेलता है। डेविस कप में खेलना भी एक टेनिस खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। इंडिया-चीनी ताइपे डेविस कप टाई में मैं यहां अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं इस पर मुझे गर्व है। डेविस कप वैसा ही है जैसे क्रिकेट में टेस्ट मैच। वैसे मुझे क्रिकेट के तीनों फार्मेट टेस्ट, वनडे और ट्वेंटी-20 बहुत पसंद है लेकिन टेस्ट क्रिकेट की बात कुछ ओर ही है।
यह बात सोमवार को इंदौर टेनिस क्लब भारत के डेविस कप स्टार सोमदेव देवबर्मन ने खेल संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कही। सोमदेव यहां भारत और चीनी ताइपे के बीच 31 जनवरी से शुरू रहे एशिया ओसियाना ग्रुप-एक डेविस कप मुकाबले लिए भारतीय टीम के साथ इंदौर आए हुए है। सोमदेव जैसा नाम, वैसा ही सरल स्वभाव। चीनी ताइपे के साथ मुकाबले के बारे में सोमदेव ने कहा वर्ष 2009 में मैं उनके खिलाफ खेला था। ताइपेई खिलाड़ी टी. चेन से मैच जोरदार और कड़ा हुआ था, तब हम 3-2 जीते थे। ताइपे एक अच्छी टीम है उनका काम्बिनेशन भी बेहतर है। उनकी डबल्स पेयर्स बहुत ही अच्छी है। वहीं जोड़ी यहां भी खेलेगी। यहां मैच जोरदार होगा। डेविस कप में किसी भी टीम का आंकलन करना बड़ा कठिन होता है। कब कौन चल जाए।
यहां का कोर्ट स्लो है : सोमदेव ने कहा हमने कल रविवार को भी यहां प्रैक्टिस की थी और आज भी की है। इंदौर टेनिस क्लब के सिंथेटिक हार्ड कोर्ट के बारे में उन्होंने कहा बेशक यह दिखने में बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन थोड़ा स्लो है। हम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलकर यहां आए है। वहां पर भी ऐसे ही कोर्ट थे लेकिन वे इतने स्लो नहीं थे। वहां गेंद काफी बाउंस हो रही थी लेकिन यहां पर वैसी बात नहीं दिखी। खैर अभी टाई में समय है, फिर मैं उम्मीद करता हूं कि हम यहां पर बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जीतेंगे।
डबल्स में बोपन्ना बेस्ट : हमारे पास डबल्स में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ काम्बिनेशन है। रोहन बोपन्ना और साकेत मनेनी यहां डबल्स में उतरेंगे। यह जोड़ी हाल फिलहाल डेविस कप श्रेष्ठतम जोड़ी है। मैं और बोपन्ना एकल में उतरेंगे।
होम क्राउड का फायदा मिलता है : डेविस कप टाई दो देशों की बीच खेली जाती है। इसलिए यह जिस देश में खेली जाती है, वहां के दर्शकों का टीमों को फायदा मिलता है। यहां पर हमारे दर्शक ज्यादा होंगे। अंत में सोमदेव ने कहा इंदौर में हमारी कोशिश होगी कि हम मुकाबला जीतकर तीन अंक हासिल करें।