पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की मेडिकल परीक्षाओं के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी सामने आने की आशंका है। बीडीएस के थर्ड ईयर के रिजल्ट में भारी गड़बड़ सामने आई है।छात्रों ने इसका जबरदस्त विरोध किया है। सोमवार शाम छात्रों ने भारी हंगामा किया। नालंदा परिसर पहुंचे छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अगर रिजल्ट नहीं सुधारा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। छात्र संघ अध्यक्ष वर्षा शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने हंगामा किया।छात्रों का कहना था कि पिछले कई साल से लगातार बीडीएस परीक्षा के रिजल्ट में जानबूझकर गड़बड़ी की जा रही है। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों को एक-एक नंबर से फेल किया गया है और ओल्ड कोर्स के तो सभी छात्रों को फेल कर दिया गया है। छात्रों के गुस्से के बाद यूनिवर्सिटी ने इसके रिव्यू का आदेश दिया और कहा कि 25 फरवरी तक रिव्यू का रिजल्ट भी दे दिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. के.एन. चतुर्वेदी के अनुसार गड़बड़ी की आशंका नहीं है।फिर भी रिव्यू में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.