पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकॉम का रिजल्ट बिगड़ा, 134 में से 124 छात्राएं फेल

बीकॉम का रिजल्ट बिगड़ा, 134 में से 124 छात्राएं फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की बीकॉम पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। लेकिन दो कॉलेजों की छात्राओं ने रिजल्ट से नाखुश होकर जमकर हंगामा किया।छात्राओं का कहना था कि जानबूझकर एक ही विषय में फेल किया गया है। उन छात्राओं को भी फेल कर दिया गया, जिन्हें पिछले सेमेस्टर में मेरिट मिली थी। छात्राओं के हंगामे से यूनिवर्सिटी प्रबंधन पूरी तरह घिर गया। सोमवार शाम हुए हंगामे के बाद परीक्षा नियंत्रक को समस्या सुनने आना पड़ा।उन्होंने वादा किया कि वे रिजल्ट का रिव्यू करवाएंगे।छात्राओं का कहना था कि सभी को अकाउंट एंड टैक्स में ही फेल किया गया है। यह जानबूझकर किया गया है। इसलिए इस बार वे किसी भी स्थिति में मुद्दे को छोडऩे वाली नहीं है। जब तक रिजल्ट का रिव्यू नहीं होता छात्राओं ने अपनी मांग को लेकर आंदोलन की भी धमकी दी है। इधर, परीक्षा नियंत्रक के.एन. चतुर्वेदी का कहना था कि मैं मूल्यांकन केंद्र पर पता करवाता हूं कि आखिर दिक्कत कहां हुई। कॉपियां जांचने में कोई दिक्कत हुई या फिर कोई तकनीकी वजह रही। बहरहाल ओल्ड जीडीसी की 134 में से केवल 10 छात्राएं पास हुई हैं। जबकि सुगनीदेवी गल्र्स कॉलेज 84 छात्राएं फेल हो गई।