पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीटी के छात्रों का हंगामा: बोले कब दोगे रिजल्ट,छह माह हो गए

बीपीटी के छात्रों का हंगामा: बोले- कब दोगे रिजल्ट,छह माह हो गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. सोमवार का दिन देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के नालंदा परिसर में हंगामे के नाम रहा।बीपीटी के छात्रों ने भी यहां पहुंचकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि परीक्षा हुए छह माह हो गए लेकिन अब तक रिजल्ट नहीं घोषित किया गया। बीपीटी सेकंड प्रोफ के छात्रों ने यहां पहुंचकर कुलसचिव आर.डी. मूसलगांवकर के समक्ष नाराजगी जताई। कुलसचिव ने तत्काल मूल्यांकन केंद्र के अधिकारियों से चर्चा की और रिजल्ट जल्दी घोषित करने को कहा। कहा गया कि सप्ताहभर के भीतर यह रिजल्ट जाएगा।
दरअसल परीक्षा के छह माह पूरे होने के बाद भी अब तक रिजल्ट नहीं आया है। इससे नाराज छात्रों ने कई बार यूनिवर्सिटी से गुहार लगाई। लेकिन एक भी बार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।छात्रों को बार-बार लौटाया जा रहा था। कुलसचिव श्री मूसलगांवकर का कहना था कि रिजल्ट बेहद जल्द आ जाएगा। अगली बार यह भी ध्यान रखेंगे कि किसी भी स्थिति में कोई रिजल्ट इतना लेट न हो। इसके लिए मूल्यांकन केंद्र को निर्देश दिए हैं।