पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. इंदौर में आज से छह दिवसीय राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। छह दिवसीय इस प्रतियोगिता का राऊ स्थित एमरॉल्ड हाईस्कूल में शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों की टीमें भाग ले रहीं है। इस प्रतियोगिता का समापन एक फरवरी को होगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सोमवार को मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तथा विधायक रमेश मेंदोला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोक शिक्षण भोपाल के संयुक्त संचालक आलोक खरे भी मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तथा विधायक मेंदोला ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि इंदौर को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। इंदौर में क्रिकेट का गौरवशाली इतिहास रहा है। होल्कर काल से ही इंदौर का नाम क्रिकेट जगत में सम्मानजनक स्थिति में रहा है। इंदौर ने कैप्टन मुश्ताक अली, संजय जगदाले, सी.के. नायडु, नरेन्द्र हिरवानी, अमय खुरासिया सहित अनेक प्रतिष्ठित क्रिकेट खिलाड़ी दिये हैं। हमारा प्रयास है कि स्वर्णिम इतिहास के साथ क्रिकेट का इंदौर में समृद्ध वर्तमान भी रहे, इसके लिए स्कूलों में क्रिकेट को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
संयुक्त संचालक शिक्षा डॉ. एस.बी सिंह ने प्रतियोगिता आयोजन के बारे में बताया कि इस प्रतियोगिता में 26 राज्यों के 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता छह दिन तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में स्कूली बालक-बालिकाओं के लिए लेदर बॉल और टेनिस बॉल से अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इस प्रतियोगिता में झारखंड, आंध्रप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर नगर हवेली, दमन और दीव, देहली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, केरला, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य प्रांतों की टीमें भाग ले रही हैं।
शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। खिलाडिय़ों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान अर्जित व्यास ने खिलाडिय़ों को शपथ भी दिलाई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.