पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिसे बच्चे गेंद समझ कर उठा लाए घर, पढि़ए इस गोले की सच्चाई!

जिसे बच्चे गेंद समझ कर उठा लाए घर, पढि़ए इस गोले की सच्चाई!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़वानी/इंदौर. पलसूद की सांई कॉलोनी में खाली जमीन पर मलबे में मिले लोहे के जिस गोल टुकड़े को बच्चे गेंद समझकर मोहल्ले में ले आए थे असल में वह हैंड ग्रेनेड (हथगोला) निकला। थोड़ी ही देर में बच्चों की गेंद मिलने की खुशी काफूर हो गई और सभी घबरा गए। छह माह में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब इस क्षेत्र में हथगोला मिला हो। पुलिस और बीडीएस की टीम जांच में जुट गई। नतीजा सिफर है। उधर, पुलिस और बीडीएस दोनों ने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

आगे की स्लाइड पर क्लिककर पढि़ए गोले के बारे में...