पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिसेज पांडेय आई लव यू, तेरे बिना मैं मर जाऊंगा, पढि़ए इस प्रेम कहानी को!

मिसेज पांडेय आई लव यू, तेरे बिना मैं मर जाऊंगा, पढि़ए इस प्रेम कहानी को!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम/इंदौर. उत्कृष्ट स्कूल का एक टीचर अपनी उम्र से आधी उम्र की स्टूडेंट से एकतरफा प्रेम कर बैठा। परेशान छात्रा ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ भी दिया।


शिकायतकर्ता हरमाला रोड की एक 19 वर्षीय स्टूडेंट है। उसने एसपी डॉ.जी. के. पाठक से शिकायत की कि वो सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल की पूर्व छात्रा है। यहां विश्वास पांडेय (35 वर्ष) उसे बिजनेस स्टडी पढ़ाते थे। कुछ दिन से पांडेय सर उसे फोन पर कह रहे हैं \'मैं तुझसे प्यार करता हूं, तेरे बिना मैं मर जाऊंगा\'। यदि तू नहीं मिली तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगा। उनकी ये हरकत तीन महीने से चल रही है।

 

शिकायतकर्ता 12वीं में टॉपर रही है और इन दिनों सीए की तैयारी कर रही है। एसपी ने बताया महिला थाने में आईपीसी की धारा 354 डी, 509 व आईटी एक्ट की धारा 67 में प्रकरण दर्ज किया। महिला थाना प्रभारी शोभा गुरु ने बताया आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा है। मामला मंत्री पारस जैन तक पहुंचा है। मंत्री जैन ने कहा कि वे पूरे मामले की जांचकर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

 

पूर्व छात्रा को तंग करने वाले टीचर विश्वास पांडेय को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।उन्होंने रात 12 बजे डीईओ को इसके आदेश दिए। डीईओ जे.के. शर्मा ने बताया इस दौरान पांडेय का कार्यस्थल डीईओ कार्यालय रहेगा। डीईओ सुबह बरखेड़ाकला निरीक्षण करने गए थे। रात को लौटने पर टीचर के खिलाफ कार्रवाई की फाइल उन्होंने कलेक्टर राजीव दुबे को सौंपी। इसके बाद कलेक्टर ने आदेश दिए। इससे पहले डीईओ ने उत्कृष्ट स्कूल की प्राचार्य को नोटिस देकर छात्रा के बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का कारण पूछा। प्राचार्य ने मामले की जानकारी से इनकार किया।