पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. शहर में सोमवार को छाए घने कोहरे के कारण आठ उड़ानें देरी से आई थी वहीं एक को डायवर्ट करना पड़ा था। सवा दस बजे के बाद ही विमान उतर पाए थे। इसे देखते हुए जेट एयरवेज ने मंगलवार को अपनी दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानों को रिशेड्यूल किया था। इसके चलते यह देरी से आई व गई।
विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार सुबह मौसम साफ था। लेकिन जेट एयरवेज ने सोमवार को ही अपनी दो उड़ानों को रिशेड्यूल कर दिया था। इनमें सुबह 7.20 बजे मुंबई से इंदौर आकर 7.50 बजे वापस मुंबई जाने वाली उड़ान और सुबह 7.50 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 8.20 बजे वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान शामिल थी। रिशेड्यूल होने के कारण मुंबई से आने वाली उड़ान तय समय से दो घंटा लेट 9.20 बजे आकर 9.50 बजे वापस गई। वहीं दिल्ली से आने वाली उड़ान 9.05 बजे आकर 9.35 बजे वापस गई। एयर लाइंस अधिकारियों के अनुसार रिशेड्यूलिंग की जानकारी पहले ही यात्रियों को दे दी गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.