पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. एजेंटी के रुपयों को लेकर नवलखा बस स्टेंड पर एक एजेंट पर गोली चलाने वालों की तलाश में पुलिस ने नवलखा स्टेंड व आरोपियों के घरों पर छापे मारे। मंगलवार सुबह संयोगितागंज पुलिस आरोपियों के घर पहुंची और उनकी तलाशी ली।
संयोगितागंज टीआई डी एस येवले ने बताया नवलखा पर नितिन पिता कमल यादव (51), पारसी मोहल्ला का मां राजेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस है। यहीं राधिका ट्रेवल्स के नाम से वीरेंद्र वर्मा भी दुकान संचालित करते हैं। नितिन को वीरेंद्र वर्मा से किसी ग्राहक की टिकट बुकिंग के मामले में उन्हें 900 रुपए लेने थे। वह कई दिनों से प्रयास कर रहा था। कल उसने अपने दुकान पर काम करने वाले लड़के सौरभ को रुपए लेने भेजा। लेकिन राधिका ट्रेवल्स वालों ने उसे रुपए नहीं दिए। जब नितिन खुद रुपए मांगने गया तो वहां उसे वीरेंद्र वर्मा, पप्पी वर्मा, मानव वर्मा, रिक्की और दीपक ने मिलकर तलवार व ल_ से पीट दिया। सिर में तलवार लगने से उन्हें गंभीर चोट आई है। उसे सुयश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। टीआई येवले ने बताया घटना के बाद मुख्य आरोपी वीरेंद्र वर्मा को हमने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथियों की तलाश में टीमें भेजी हैं। आरोपियों के घर पर दबी दी लेकिन वे नहीं मिले। उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.