पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दवा व्यवसायी के घर चोरी में तीन संदिग्धों से पूछताछ

दवा व्यवसायी के घर चोरी में तीन संदिग्धों से पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. पलासिया थाना क्षेत्र की बैँकुंठ धाम कालोनी में हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। इनमें बिल्डिंग का चौकीदार और लिफ्टमैन भी शामिल हैं।


पलासिया टीआई एसपी सिंह कुशवाह ने बताया सोमवार को मंगल सिद्धी अपार्टमेंट में रहने वाले दवा व्यवसायी सौरभ कुमार के घर दिन दहाड़े चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर वारदात की थी। इस घटना में मंगलवार सुबह 11.30 बिल्डिंग के चौकीदार और लिफ्टमैन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। इसके अलावा इलाके में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले एक व्यक्ति को भी संदेह के आधार पर पकड़ा है। बिल्डिंग में चौकीदार की मौजूदगी में चोरी होने से उस पर शक है। तीनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

1 घंटे में चोरों ने की वारदात : पुलिस को सौरभ ने बताया उनका दवाइयों का व्यापार है सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वे पत्नी शालू कुमार के साथ बेटी प्रिशा (6) को डाक्टर के पास चेकअप के लिए ले गए थे। 2.30 बजे लौटे तो फ्लैट के मेनगेट का नकूचा टूटा पड़ा था। चोरों ने बैडरूम की लोहे की अलमारी तोडकर घर में रखे 90 हजार रुपए, पत्नी के सोने के तीन मंगल सूत्र, 3 जोड़ टॉप्स, 2 चेन व 3 अंगूठियां चुरा ली। चोरी गया माल करीब ढाई लाख का है। सौरभ के फ्लैट के पास में ही शहडोल के कलेक्टर का भी फ्लैट हैं लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। पूरे अपॉर्टमेंट में 6-7 परिवार रहते हैं।