पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. अखंडधाम आश्रम पर 30 जनवरी से 5 फरवरी तक भागवत कथा होगी। यह कथा महिलाएं करवा रही है। वे ही इसकी पूरी व्यवस्थाएं भी संभालेंगी। कथा का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ होगा।
सखी भजन मंडल की प्रमुख मंजू डागा, ज्योति कश्यप, कृष्णा शर्मा एवं स्वीटी कांकाणी ने बताया 30 जनवरी को दोप. 12.30 बजे एरोड्रम रोड, अखंड धाम के पास, स्थित श्रीराम मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में बैंड-बाजे, बग्घी, भजन-गरबा मंडलियां एवं सैकडों श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर से रामचंद्र नगर होते हुए यह कलश यात्रा अखंड धाम आश्रम पहुंचेगी, जहां स्वामी भास्करानंदजी दोप. 2 से शाम 6 बजे तक कथा करेंगे। 20 से अधिक कालोनियों में घर-घर कथा का निमंत्रण दिया गया है। यहां सारी व्यवस्थाएं महिलाएं ही संभालेगी और कथा शुभारंभ के पूर्व सखी भजन मंडल की ओर से प्रतिदिन भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां भी दी जाएंगीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.