पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. शिक्षकों को डीएड, बीएड कराए जाने के पहले युक्तियुक्तकरण की मांग शिक्षक संगठनों ने की है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने कहा युक्तियुक्तकरण जरूरी है, इससे परेशानी खत्म होगी। संघ के जिलाध्यक्ष सोहनलाल परमार ने कहा वर्तमान में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षक ही है, वे इस नियम के अनुसार नियुक्त नहीं है। अत: पहले जहां डीएड-बीएड की अनिवार्यता है वहां उनकी नियुक्ति युक्तियुक्तकरण द्वारा की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो शिक्षकों को पढ़ाएगा कौन? यदि ऐसा किया गया तो बच्चों की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी।
आरटीई के समय का है फैसला: परमार ने कहा 2009 में आरटीई लागू हुआ था तब भी संघ ने मांग की थी। चार साल में अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.