पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेहला मसूद मामले की सुनवाई में एक के बयान हुए

शेहला मसूद मामले की सुनवाई में एक के बयान हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. भोपाल की आरटीआई कार्यकर्ता शेहला मसूद हत्याकांड की मंगलवार को जिला न्यायालय स्थित सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मंगलवार को भी एक ही व्यक्ति के बयान हो पाए।

दोपहर तीन बजे बाद विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार अयाची की कोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई ने राजेश जोशी नामक व्यक्ति को गवाह के रूप में पेश किया। पहले सीबीआई ने अपनी तरफ से बयान दर्ज कराए।इसके बाद सबा फारूकी के वकील सुनील श्रीवास्तव व अन्य वकीलों ने प्रति परीक्षण किए। इस केस में न्यायाधीश शुभ्रा सिंह के भी बयान दर्ज होना है। सीबीआई ने जब जाहिदा परवेज, सबा और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था तो न्यायाधीश सिंह के यहां ही पेश किया था।