पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी के अवैध संबंध, पुलिस पहुंची तो प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में मिली

पत्नी के अवैध संबंध, पुलिस पहुंची तो प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा. मंगलवार दोपहर 2.30 बजे महिला सेल में आए पति ने कहा- उसकी पत्नी के एक व्यक्ति से अवैध संबंध है। यकीन नहीं आता तो अभी घर चलकर देख लो। महिला सेल डीएसपी सुनीता रावत टीम के साथ माताचौक के प्रगति नगर स्थिति घर पहुंची। यहां पत्नी अपने प्रेमी सुरेश सीताराम जगताप के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और महिला सेल के कार्यालय ले आए। यहां पत्नी को घुटनों के बल बैठाकर पति से माफी मंगवाई। उसके घुटनों के नीचे कंकड़ रखे, ताकि दर्द का अहसास हो और अपने किए पर शर्मिंदा हो सकें। आरोपी प्रेमी सुरेश जगताप के खिलाफ केस दर्ज किया। जैसे ही पुलिस घर में पहुंची महिला और उसका प्रेमी घबरा गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। डीएसपी से महिला के बेटी और बेटे ने कहा- ऐसी मां को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, हमें नहीं चाहिए ऐसी मां।

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए प्रेमी सुरेश सीताराम जगताप को कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को 12 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी को मंगलवार दोपहर महिला सेल डीएसपी सुनीता रावत ने गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। आरोपी पर धारा 498 (शादीशुदा महिला को लालच देकर अवैध संबंध स्थापित करना) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज इंदौर में रही पत्नी को फोन पर जानकारी दी, लेकिन बुधवार शाम तक आरोपी के परिजन जमानत के लिए नहीं आए। आरोपी सुरेश जगताप ने बताया प्रेमिका को लेकर पत्नी से विवाद हो चुका है, इसलिए वह नहीं आएगी।



आगे की स्लाइड पर पढि़ए पूरा घटनाक्रम...