पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई स्कूलों के प्रैक्टिल 15 फरवरी तक करवाना होंगे

सीबीएसई स्कूलों के प्रैक्टिल 15 फरवरी तक करवाना होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई)ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि 1 से 15 फरवरी के बीच 12 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल करवा लें। इसके बाद का समय रिवीजन के लिए रहेगा। 1 मार्च से मुख्य परीक्षा आरंभ होगी। इधर, तीन-चार दिन में सीबीएसई स्कूलों में ऑनलाइन रोल नंबर भी पहुंच जाएंगे। स्कूलों को केवल प्रिंट निकालकर छात्रों को रोल नंबर वितरित करना होगा। अभी तक यह स्थिति थी कि सीबीएसई मुख्यालय की तरफ से डाक से रोल नंबर भेजे जाते थे लेकिन अब इसे ऑनलाइन ही भेजा जा रहा है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि गलती भी ठीक की जा रही है।
खास बात यह है कि स्कूलों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बताते हैं कि 80 में से 70 स्कूलों ने इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है। ज्यादातर स्कूलों में 1 फरवरी से ही प्रैक्टिकल शुरू हो जाएंगे। कुछ स्कूलों ने 5 फरवरी से प्रैक्टिकल की बात कही है।