पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा उत्सव में जाने वाले सारे प्रतिभागियों को मिलेगी ट्रेनिंग

युवा उत्सव में जाने वाले सारे प्रतिभागियों को मिलेगी ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की 55 सदस्यीय टीम 12 से 14 फरवरी तक जबलपुर यूनिवर्सिटी में होने वाले यूथ फैस्टिवल में रहेगी। लेकिन इससे पहले टीम के सारे प्रतिभागियों को 8 से 10 फरवरी तक यूनिवर्सिटी में ही ट्रेनिंग लेना होगी। इसके लिए अनिवार्यता रहेगी।
टीम वहां राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेगी। करीब 16 विधाओं में टीम के सदस्य अपनी-अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। खास बात यह है कि टीम को यहां तीन दिन तक ट्रेनिंग देकर परिपूर्ण किया जाएगा। ताकि हर हाल में वहां जीत का परचम लहराया जा सके। इस उत्सव के बाद अगले माह नेशनल लेवल की प्रतिस्पर्धा भी होना है। इसके लिए लगातार यूनिवर्सिटी प्रयास कर रही है।
छात्र कल्याण संकाय के डीन डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि हमारी पूरी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा पदक जीते। इसलिए तीन दिन की ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है। छात्रों को एसएमएस के जरिये जानकारी दी जा रही है कि उन्हें ट्रेनिंग में आना बेहद जरूरी है।