पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में यूजीसी अधिकारियों से भी मिलेंगे कुलपति, मिल सकती है बड़ी सौगात

दिल्ली में यूजीसी अधिकारियों से भी मिलेंगे कुलपति, मिल सकती है बड़ी सौगात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह दिल्ली में हैं। वे दोपहर में यूजीसी अधिकारियों से मिलेंगे। पहले यह तय था कि वे पर्सनल यात्रा पर हैं इसलिए कहीं नहीं जाएंगे। लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि दोपहर में ही वे यूजीसी के अफसरों से मिलकर कुछ सौगातों पर चर्चा करेंगे। यूनिवर्सिटी चार करोड़ रुपए के दो प्रोजेक्ट भी उन्हें सौंप रखे हैं। इन पर भी वे बात करेंगे। ताकि जल्द से जल्द इन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सके।
कुलपति तीन दिन पहले दिल्ली गए थे। उन्हें वहां एक समारोह में भाग लेना है। लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि यूजीसी के समक्ष यूनिवर्सिटी के कुछ नए प्रोजेक्ट भी रखें जाएं।
कुलपति गुरुवार को वापस इंदौर लौटेंगे। इससे पहले वे वहां यूजीसी के बड़े अधिकारियों से मिलकर यूनिवर्सिटी की तरफ से कुछ प्रोजेक्ट और पुराने प्रोजेक्ट पर किए गए काम की जानकारी भी देंगे। यूनिवर्सिटी में हाल ही में नेक की टीम का दौरा हुआ है। ऐसे में ग्रेड मिलने से पहले यह चर्चा महत्वपूर्ण होगी।