पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने बिल्डर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पत्नी ने प्रताडऩा से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
परदेशीपुरा पुलिस ने वंदना उर्फ वंृदा मिश्रा की 16 जनवरी को जहर खाने से मौत हो गई थी। महिला का पति जय मिश्रा पेशे से बिल्डर है। महिला के भाई ने आरोप लगाया था कि जय का एक दूसरी महिला से अवैध संबंध है। जिसके कारण वह उसकी बहन का प्रताडि़त करता है। महिला के कारण उसका बिजनेस भी नुकसान हुआ था। जिसकी भरपाई के लिए वह उससे रुपए मांग रहा था। जय आए दिन उसे मारता-पीटता रहता था। इस मामले में भाई ने पुलिस को लिखित शिकायत की थी। परदेशीपुरा पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ 304-बी का केस दर्ज कर लिया। बुधवार सुबह पुलिस उसकी तलाश में घर पहुंची।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.