पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी मार्कशीट गिरोह के आरोपियों के ऑफिस पहुंची क्राइम ब्रांच

फर्जी मार्कशीट गिरोह के आरोपियों के ऑफिस पहुंची क्राइम ब्रांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. फर्जी मार्कशीट घोटाले की जांच में क्राइम ब्रांच ने एजेंट लाने वाले गिरोह के अपोलो स्क्वेयर स्थित ऑफिस पर बुधवार दोपहर 12 बजे जाकर छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने दस्तावेज व साक्ष्य जब्त किए।


एएसपी क्राइम देवेंद्र पाटीदार ने बताया पुलिस ने आलोकनगर स्थित फ्लैट से आरोपी आफताब और दुबई से आए उसके चचेरे भाई अथर को गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट में पेश कर 31 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को खजराना के राजिक, शमी, साहब, प्रवीण, प्रफुल्ल, राजेश, अभिषेक और ग्वालियर स्थित सांई बाबा ट्रेनिंग सेंटर के में शिक्षक ब्रजवल्लभ माहेश्वरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ ब्रजवल्लभ के पास ग्वालियर की जिवाजी यूनिवर्सिटी से संचालित होने वाले सभी कोर्स बीएससी, बीकॉम, एमबीए सहित सभी की फर्जी मार्कशीट व डिग्रियां बनवाने का काम था। गिरोह माहेश्वरी को इंदौर से इनपुट भेजते थे और वहां से मार्कशीट बनकर आ जाती थी।


ऐसे बन गए तीन गिरोह : क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर सोमा मलिक की टीम ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ आफताब और प्रफुल्ल सोनी के अलग-अलग गुट हैं। प्रफुल्ल का ऑफिस अपोलो स्क्वेयर में हैं। उसके पार्टनर प्रवीण, अभिषेक, राजेश तिवारी हैं। यह लोग 10वीं, 12वीं की मार्कशीट के लिए बच्चे लाने का काम करते थे। कुछ काम यह आफताब को भी देते थे। जिवाजी यूनिवर्सिटी का काम सीधे ग्वालियर भेजा जाता था।