पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. महिला एसआई को कॉल कर परेशान करने के मामले में फंसे एसपी ओपी त्रिपाठी के रीडर आलोक तिवारी से बुधवार दोपहर 12 बजे तुकोगंज पुलिस ने पूछताछ शुरू की। उसके बयान के आधार पर जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
टीआई मनोज रत्नाकर ने बताया आरोपी आलोक तिवारी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा 354डी, आईटी एक्ट की धारा 66 और जान से मारने की धमकी की धारा 506 के तहत एफआईआर की गई है। महिला एसआई ने पिछले दिनों आलोक पर आरोप लगाए थे। इसकी जांच यौन उत्पीडऩ की जांच के लिए गठित कमेटी ने की थी। इसकी जांच में पता चला आलोक तिवारी और महिला एसआई पिछले डेढ़ महीने से संपर्क में थे। दोनों ही एक-दूसरे को मैसेज करते थे। एसएमएस बहुत ही निजी स्तर के थे। अचानक उनमें किसी बात पर विवाद हुआ। महिला एसआई जब किसी कार्य से मांगलिया में थी तब आलोक ने उन्हें कॉल कर कहा वहीं आकर गोली मार दूंगा। पुलिस ने जब आलोक के बयान लिए तो उन्होंने इसका खंडन किया। मामला महिला की शिकायत का होने से पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। अब मामले की विवेचना की जाएगी। शिकायत के बाद से आलोक पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिए गए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.