पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलाके में महिलाओं को धमका रहा था छूरी के साथ पकड़ाया

इलाके में महिलाओं को धमका रहा था छूरी के साथ पकड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


इंदौर. सिंधी कॉलोनी में महिलाओं को धमकाते हुए पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा। उसके पास से 10 इंच की छूरी भी जब्त की है। उस पर पहले भी प्राण घातक हमला करने का केस दर्ज है।
जूनी इंदौर पुलिस को मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिली की सिंधी कॉलोनी में सुंदर सिंधी नामक बदमाश महिलाओं को छूरी दिखाकर डरा रहा है। पुलिस वहां पहुंची तो बदमाश के हाथ में 10 इंच की छूरी थी। वह घर की ही महिलाओं को डरा रहा था और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस को देख उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया की एक व्यक्ति पर उसने प्राण घातक हमला किया था। एक माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया है।