पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती को लेकर पुलिस पहुंची फिर हट में, जहां से कैमरा देख भागे थे प्रेमी युगल!

युवती को लेकर पुलिस पहुंची फिर हट में, जहां से कैमरा देख भागे थे प्रेमी युगल!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. कॉल सेंटर में कार्यरत युवती के साथ गैंगरेप के मामले में एमआईजी पुलिस ने बुधवार दोपहर 12 बजे तीसरी बार रेस्त्रां (हट) पर छानबीन की। पुलिस ने संचालक को भी आरोपी मान लिया है।


कॉल सेंटर में कार्यरत एक युवती की रिपोर्ट पर पिछले दिनों पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया था। परदेशीपुरा क्षेत्र की युवती को आरोपी नितिन और नाबालिग साथी एमआर-10 टोल नाके के पास शाइन-7 हट रेस्त्रां ले गए थे। यहां नाबालिग और एक अन्य युवक हितेंद्र ने युवती से हट में गैंगरेप किया था। शुक्रवार को एमआईजी टीआई कमल जैन, एसआई एनके श्रीवास व महिला पुलिस के साथ युवती को लेकर मौके पर पहुंची। यहां पिछले कुछ दिनों से ताला लगा हुआ था। यहां पर संतोष चौहान मिले। उन्होंने पुलिस को बताया यह जगह चंद्रशेखर पटेल की है, जिसे राजकुमार ठाकुर ने किराए पर लिया था। टीआई ने संतोष को बताया मामले में पुलिस को राजकुमार ठाकुर से पूछताछ करनी है।


यह था मामला
कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती के साथ दो युवकों ने बातचीत के बहाने एक रेस्त्रां के कैबिन में ले जाकर गैंगरेप किया। युवती जैसे-तैसे घर पहुंची और फिर दो थाने भटकने के बाद एमआईजी में रिपोर्ट दर्ज हो सकी। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों सहित तीन को गिरफ्तार किया है।


एमआईजी टीआई कमल जैन ने बताया परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर नितिन कानोदिया, तरुण उर्फ गोलू व हितेंद्र के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। रात करीब 1.30 बजे युवती मां, पिता व भाई के साथ थाने पहुंची। उसने बताया वह कॉल सेंटर में काम करती है।


जब हमारे फोटोग्राफर इस रेस्टोरेंट पर मामले की पूरी जानकारी लेने पहुंचे तो कैमरा देखते ही लड़का-लड़की भागने लगे। जब अंदर जाकर रेस्टोरेंट का जायजा लिया गया तो बहुत सारी संदिग्ध वस्तुएं मिलीं।


फोटो- विनय वर्मा


आगे की स्लाइड्स में देखें उस रेस्टोरेंट की और भागते हुए लड़के-लड़कियों की तस्वीरें-