पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के वाहन खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ाया

चोरी के वाहन खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. चोरी के वाहनों को गैराज में कटिंग कर उनके पुर्जे बेचने वाले गिरोह के साथ काम करने वाले कबाड़ी को भी छत्रीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे 6 चोरी की बाइकों की जानकारी निकलवाई है जिसे वह काटकर बेच चुका है। अब कबाड़ी के अन्य साथियों की तलाश में टीमें जांच कर रही है।
छत्रीपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान रिक्शा चालक चालक गब्बु उर्फ शेखर राजौरिया (23) को पकड़ा था। गब्बु ने कबूला है कि वह चोरी के वाहनों की कटिंग के बाद उनके पाट्र्स को तेज सिंह कबाड़ी को बेचता था। ये गाडिय़ां उसे आरोपी यश दुबे अपनी दुकान में काटकर पुर्जा-पुर्जा अलग कर देता था। यश दुबे पुलिस गिरफ्त से फरार है लेकिन पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली है। शीघ्र ही उसे पुलिस गिरफ्तार करने बांबे रवाना होगी। वहीं पकड़ाए गब्बु ने ये भी बताया कि वह गाडिय़ों के पाट्र्स को ऑटो रिक्शा में यश दुबे के यहां से ले जाकर कबाड़ी तेज सिंह को देता था इस काम के लिए वह 400 रुपए लेता था। पुलिस गब्बु की निशानदेही पर कबाड़ी तेज सिंह को पकड़ा तो उसने बताया कि वह पिछले दो सालों से गाड़ी कटिंग कर बेचने का काम कर रहा है। अब उसके अन्य साथियों को खोजा जा रहा है।
3 मिनट में कर देते हैं पुर्जा-पुर्जा : छत्रीपुरा पुलिस ने जिस गाड़ी कटिंग गिरोह को पकड़ा है वह महज तीन मिनट में चोरी की गाडिय़ों को पुर्जा-पुर्जा कर देती है। यदि आपकी गाड़ी चोरी हुई है तो तीन मिनट में वह आपके सामने से ठेले पर अलग-अलग पाट्र्स में निकल जाए तो आप उसे पहचान नहीं पाएंगे। अब पुलिस सभी कबाडिय़ों व गैराज वालों की भी चेकिंग करेगी।