पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक की तलाश में स्कूल पहुंची पुलिस

शिक्षक की तलाश में स्कूल पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। स्कूल में छात्रों के साथ मारपीट करने वाले शिक्षक की तलाश में बुधवार दोपहर 12 बजे परदेशीपुरा पुलिस स्कूल पहुंची। पुलिस यहां पर क्लास के अन्य छात्रों के बयान ले रही है।
श्री महारानी लक्ष्मीबाई बाल मंदिर स्कूल में मंगवार को चंद्रशेखर तिवारी नामक शिक्षक ने 9वीं कक्षा के छात्रों की पिटाई कर दी थी। शिक्षक ने जितेंद्र लोधवाल को क्लास रूम में उठाकर फेंक दिया था। जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया था। जबकि अक्षय नामक एक छात्र की लात-घुसों से पिटाई कर दी थी। इस मामले की जानकारी परिवार को पता चली तो परिजनों ने स्कूल में जाकर हंगामा किया था। परदेशीपुरा पुलिस ने छात्र की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस मामले की जांच करने के लिए स्कूल पहुंची। पुलिस ने मामले में स्कूल प्राचार्य चित्रा तिवारी के भी बयान लिए है।