पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेब की खबर गुंडे की हत्या करने वाला 1 बदमाश गिरफ्तार

वेब की खबर-गुंडे की हत्या करने वाला 1 बदमाश गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. सिरपुर में मंगलवार रात एक होटल संचालक की हत्या करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ाए बदमाश ने बताया की होटल संचालक की हत्या की प्लानिंग दो दिन पहले कर ली गई थी। अब पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
सिरपुर तालाब के पास मां अन्नपूर्णा भोजनालय के संचालक सुभाष मराठा की रावजी बाजार के गुंडे अंकित शर्मा ने अपने साथी शरद पंडित, कालू और गोलू के साथ मंगलवा रात होटल में घुसकर गोली मारकर हत्या की थी। घटना के बाद गुंडे और उसके साथी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले थे। देर रात घेराबंदी कर पुलिस ने गुंडे के साथी कालू को पकड़ लिया। प्राथमिक जा कारी में कालू ने बताया कि गुंडे अंकित और शरद ने ही सुभाष की हत्या की प्लानिंग की थी, 2 दिन पहले से वे उसे मारने के लिए घूम रहे थे। अब पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में है।