पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. घर में गैस खत्म होने की बात पर एक पति ने पत्नी को आरी मारकर घायल कर दिया, पत्नी की हालत गंभीर है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत के बाद पति पर केस दर्ज किया है।
मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली रानीबाई ने बताया कि घर में गैस खत्म होने की बात उसने पति को बताई तो पति ने गुस्से में आकर उसे आरी से हमला कर घायल कर दिया। मामले में जांच कर रही तुकोगंज पुलिस ने बताया रानी का पति आदित्य निजी कंपनी में काम करता है। वह ड्यूटी से घर लौटा था तो गैस खत्म होने से पत्नी रानी खाना नहीं बना सकी थी, इसी बात पर विवाद हुआ तो आरोपी पति आदित्य ने पत्नी के आरी से हाथ पर वार कर दिया। पुलिस ने रानी कि शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.